Breaking News

भाजपा ने हजारीबाग लोकसभा सीट विधायक मनीष जायसवाल को दिया

भाजपा ने जयंत सिन्हा का टिकट काटा

रांचीl भारतीय जनता पार्टी ने आज देश में लोकसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी हैl हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा का टिकट काटते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया हैl पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि मनीष जायसवाल हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी होंगेl सदर विधायक मनीष जायसवाल पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में लगातार सामाजिक सेवा और लोगों के लिए कार्य कर रहे थेl हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में विधायक मनीष जायसवाल के कार्य पूरे राज्य में चर्चित रहे हैंl ऐसे में भाजपा ने जयंत सिंहा के खिलाफ एंटी कैंबेंसी को देखते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल को प्रत्याशी बनाया हैl हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में जैसे ही विधायक मनीष जायसवाल को प्रत्याशी बनाए जाने की बात पहुंचीl भाजपा कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े l कई स्थानों में कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटाl
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्य करनी समिति के सदस्य अनिल मिश्रा ने हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया हैl उन्होंने कहा कि विधायक मनीष जायसवाल के कार्य पद्धति से पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता खुश रहती हैl पार्टी ने कैसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जो हमेशा आम लोगों की सेवा करने के लिए खड़ा रहता हैl इसके लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नद्धा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धन्यवाद के पात्र हैंl