झामुमो का 45 वां स्थापना दिवस को लेकर कुंडहित से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दुमका के लिए रवाना

नाला विधान सभा क्षेत्र से भाजपा का सफाया के लिए कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित: कुतुबुद्दीन खान

जामताड़ाl झारखंड मुक्ति मोर्चा के 45वां स्थापना दिवस को लेकर कुंडहित प्रखंड से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दुमका के लिए रवाना हुए। स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर अपनी भड़ास निकाली। ईडी व मोदी के विरुद्ध कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारे लगाए। मोदी मुर्दाबाद, ईडी मुर्दाबाद, शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, चम्पई सोरेन जिंदाबाद का नारा लगाया। बता दें कि झमुमो का 45 वां स्थापना दिवस मनाने को लेकर कुंडहित प्रखंड दो दर्जन बड़ी बस एवं सैकड़ों छोटी गाड़ियां दुमका के लिए रवाना हुई। राज्य में झामुमो गठबंधन सरकार को अपदस्त होने का जरा भी अफसोस कार्यकर्ताओं में नही देखा गया। स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं के चेहरे पर काफी उत्साह व उमंग झलक रहा था।

झामुमो के वरिष्ठ नेता कुतुबुद्दीन खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार शुरू से झमुमो गठबंधन सरकार को गिराने को लेकर साजिश रच रही थी। आखिरकार चार साल बीतने के बाद सरकार अपनी एजेंसी को लगाकर सरकार को गिराया। लेकिन झामुमो गठबंधन की ऐसी गांठ थी, जिसे केंद्र सरकार तोड़ नही पाया। सरकार गिरने के बीस घंटे बाद राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए मौका देना ही पड़ा, जो झामुमो गठबंधन की बहुत बड़ी जीत है। कहा संपूर्ण देश के लोगों ने देखा किस प्रकार से राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए भाजपा के एक एजेंट के रूप में काम किया। झामुमो गठबंधन के पास बहुमत का आंकड़ा होने के बाद भी राज्यपाल ने सरकार बनाने में इतनी देर की, जिससे उनकी व मोदी की मंशा को साफ साफ समझ आ रहा था। कुतुबुद्दीन खान ने कहा कि भाजपा की चाल को पूरे देश के लोग समझ रहे हैं। आनेवाले लोकसभा व विधान सभा चुनाव में भाजपा का सुफड़ा साफ होगा। कहा कि नाला विधान सभा क्षेत्र से भाजपा का सुफड़ा साफ करने के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है। इसी प्रकार संपूर्ण झारखंड राज्य से भी भाजपा का सफाया के लिए झामुमो गठबंधन दृढ़ संकल्पित है।

preload imagepreload image
11:18