Breaking News

22 जनवरी को पूरे राज्य में अवकाश घोषित करें राज्य सरकार:संजय पोद्दार

इस दिन शराब ,मांस ,मछली की दुकान भी बंद रहे

रांचीlअखिल भारतीय वैश्य पोद्दार झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार ने 22 जनवरी को पूरे राज्य में सरकारी ,गैर सरकारी संस्थान एवं सभी स्कूल, कॉलेज, में अवकाश घोषित करने की मांग की है।
500 वर्षों के प्रतीक्षा के बाद 22 जनवरी को भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण का वह पल जब प्रभु श्री राम अपने गर्भ गृह में विराजमान होंगेl इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह देश के 144 करोड लोग बनने के लिए उत्साहित हैं।22 जनवरी को पूरे दिन यह कार्यक्रम आयोजित की जाएगीl इस कार्यक्रम का सभी साक्षी बनेंगेl भारत ही नहीं पूरा विश्व उस दिन राम में होगा भारत के सभी शहर, गांव पंचायत ही नहीं उस दिन हर घर में दिवाली, होली ,और रामनवमी मनाई जाएगी।
साथ ही 22 जनवरी को शराब दुकान सहित सभी मांस ,मछली की दुकान भी बंद होनी चाहिएlक्योंकि उस दिन सभी मंदिरों में घरों में पूजा अनुष्ठान होनी हैlभगवान राम की शोभा यात्रा निकाली जाएगीlउस दिन किसी न किसी धार्मिक अनुष्ठान में लोग लगे रहेंगlउस दिन की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए शराब और मांस, मछली की दुकान बंद रखा जाएl साथ ही प्रशासन और सरकार को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता हैl उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन नजर रखें पुलिस गश्ती के साथ हर चौक चौराहा पर मंदिरों के आसपास विशेष पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंl