Breaking News

आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी दुर्घटना में हुए घायल,मेडिका में भर्ती

रजरप्पा(रामगढ़)l रामगढ़ बोकारो मार्ग बुधवार को अहले सुबह से ही दुर्घटना जोन के रूप में सामने आया हैl सुबह 3:30 बजे के लगभग सड़क दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौत हो गईl वहीं दोपहर को आजसू के जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी दुर्घटना में घायल हो गए हैंl उन्हें अच्छे इलाज के लिए रांची के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl चितरपुर में आज सुबह हुई दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दिलीप दांगी जा रहे थेl

पूर्वाह्न लगभग 11 बजे के लगभग अपने थार कार चला कर जा रहे दिलीप दांगी का संतुलन बिगड़ गयाl जिससे कि उनकी गाड़ी एक घर में जा घुसाl इस दुर्घटना में आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी गंभीर रूप से घायल हो गएl तत्काल उन्हें लोग रामगढ़ दिखलायाl इसके बाद उन्हें अच्छे इलाज के लिए रांची के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl जानकारी के अनुसार दिलीप दांगी को चेहरे और सर में चोट लगने की बात कही जा रही है।