Breaking News

नव वर्ष 2024 के मौके पर महाकाल का हुआ भव्य श्रृंगार,रूद्राभिषेक में उमड़ी भीड़

रामगढ़l गैर राजनीतिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को स्थानीय सुभाष चौक स्थित मां विघ्नहर्णेश्वरी मंदिर प्रांगण में बाबा भोले नाथ महाकाल का आकर्षक दरबार सजाकर भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही रुद्राभिषेक, महाआरती एवं महाभंडारा का आयोजन किया गया। पूजन के दौरान जिला में सुख समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई। इससे पूर्व बतौर यजमान धनंजय कुमार पुटूस को पुजारी आचार्य संजय गुरु ने विधि-विधान के साथ पूजन कराया। साथ ही मंत्रोच्चार के बीच रूद्राभिषेक कराया। पूजन के दौरान स्थानीय युवकों द्वारा बम, बम भोले, जय महाकाल का नारा लगाया जाता रहा।

इससे पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। पूजन के बाद महाआरती हुई। इसमें हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अनुष्ठान में बतौर मुख्य अतिथि देवों के देव महादेव का सभी नागरिकों ने भव्य आराधना की। मौके पर जिले में सुख, समृद्धि त शांति की कामना के साथ संपन्न हुई महाकाल की पूजा, दूर-दूर से दर्शन के लिए जुटे श्रद्धालु जुटे।
पूजा के माध्यम से भोले महाकाल के चरणों मे नमन करते हुए रामगढ़ एवं यहां के नागरिकों के सुख, समृद्धि व शांति की कामना की गई, ताकि प्रभु की कृपा सदा जिलावासियों पर बनी रहे।