Breaking News

उत्क्रमित उच्च विद्यालय के तीन छात्रों ने राष्ट्रीय साधन सह् मेधा छात्रवृति परीक्षा 2023 में पाई सफलता

गोला(रामगढ़)lउत्क्रमित उच्च विद्यालय चाड़ी (हिंदी) के तीन छात्रों ने राष्ट्रीय साधन सह् मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 में सफलता पाई। अरविंद महतो, आनंद साव और प्रद्युम्न बेदिया राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 में सफलता हासिल की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिरसाय राम बेदिया द्वारा फूल माला पहनाकर इन तीनों छात्रों का स्वागत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मौके पर कुलदीप कुमार, रॉकी कुमार, कैलाश महतो, सुकदेव हंसदा, मोहम्मद सलाम अंसारी, राजेश्वर प्रसाद कुशवाहा ,पंकज कुमार, कुमारी सुप्रिया, हीरालाल प्रसाद, दिनेश कुमार दांगी, शिवानंद महतो, कुमारी स्नेहलता, जीतराम बेदिया, मुखलाल राम करमाली, सबिता बाला, कुमारी सावित्री, शिव कुमार महतो, अविनाश कुमार रजवार, दीपक नायक, राजदेव महतो, सागर महतो उपस्थित थे।