Breaking News

कडरू गांव में बुद्धिजीवी मंच ने किया पुस्तकालय व अध्ययन केंद्र का उद्घाटन

बरकाकाना (रामगढ़)। पहाड़ों की तलहटी में बसे कडरू गांव के बुद्धिजीवी मंच की ओर से ग्राम संगठन सह उत्पादन इकाई में पुस्तकालय व अध्ययन केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी कावित्री देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेश महतो, प्रदीप चक्रवर्ती शामिल हुए। मुख्य अतिथि द्वारा पुस्तकालय का उद्घाटन फीता काटकर की गई।

कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रदीप करमाली संचालन पंचदेव करमाली द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहीं की आज के समय में हर बच्चों को शिक्षा अनिवार्य रूप से प्राप्त करनी चाहिए। एक महिला शिक्षित होने से कई लोगों को शिक्षित करने की काम करती है।
इस संबंध में बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष प्रदीप करमाली द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा शिक्षा की अधिकार अधिनियम 2010 को लागू किए जाने के बाद भी पतरातू प्रखंड के कैसे गांव है। जहां व्यवस्था की अभाव में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने से वंचित हो जाते हैं। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए बुद्धिजीवी मंच की ओर से पहाड़ों की तलहटी में बसे कडरू गांव में पुस्तकालय व अध्ययन केंद्र में खोला जा रहा है। ताकि गांव के बच्चे व बच्चियों पुस्तकालय से विभिन्न तरह की शिक्षा ग्रहण कर देश का नाम रोशन करने में अपना योगदान कर सके।
मौके पर मगन कुमारी, अंजू कुमारी, ललिता कुमारी, रंजनी कुमारी, अनिता कुमारी, रवीना कुमारी, नेवंती कुमारी, रोशनी कुमारी, सोनिका कुमारी, फुलमनी कुमारी, अंकित कुमारी, कलावती कुमारी, निशा कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुमा कुमारी, सलोनी कुमारी, किरण कुमारी, चमेली कुमारी, सविता कुमारी, छोटी कुमारी, शहनवाज हुसैन, सुरेश शर्मा, देवकी बेदिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।