Breaking News

सांसद संजय सेठ ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना की

रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सांसद संजय सेठ ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर जाकर सभी छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दी। सांसद ने भगवान भास्कर से सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना की। सांसद श्री सेठ ने इस अवसर पर अरगोड़ा तालाब में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार और अरुण झा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सांसद ने कहा कि भगवान भास्कर ऊर्जा और आरोग्य प्रदान करते हैं। लोकआस्था के इस पर्व पर मैं भगवान भास्कर और छठ मैया से सब के आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना करता हूं। भगवान सबको ऊर्जा प्रदान करें, आरोग्यवान रखें ताकि हम सब अपने-अपने कर्म क्षेत्र में और बेहतर कार्य कर सकें। जनता के लिए सदैव खड़ा रह सके। इस दौरान सांसद सेठ ने छठव्रतियों को प्रणाम कर, उनसे आशीर्वाद भी ग्रहण किया।