रांचीl महानगर छठ पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, रोहित उरांव एवं अध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने अपने पदाधिकारियों के साथ राजधानी वासियों को उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पण के साथ छठ महोत्सव की पूर्णता की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।आलोक दूबे व समिति के पदाधिकारियों ने छप्पन सेट डोरंडा में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।आलोक दूबे ने कहा चार दिवसीय लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा एक ओर अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण कर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की मान्यताओं एवं परंपराओं का निर्वहन किया गया तो वहीं दूसरी तरफ उगते हुए सूर्य को प्रणाम कर सभी छठ व्रतियों ने अपनी अपनी मनोकामना सिद्धि हेतू कठिन तपस्या की फलीभूत किया। आलोक दूबे ने कहा महानगर छठ पूजा समिति की देख रेख में 200 से अधिक कृत्रिम जलाशयों, असंख्य नदियों एवं तालाबों में जुटे लाखों आस्था के श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों,राज्य में चहुंओर प्रगति, खुशहाली, समृद्धि, शांति, भाईचारगी बनी रहे।मुख्य संरक्षक रोहित उरांव ने कहा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के उपरान्त एक नये उमंग, उत्साह, उर्जा का संचार होता है।
रांची महानगर छठ पूजा समिति के मुख्य संरक्षक ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को चार दिवसीय छठ महोत्सव स्थान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।
समिति के अध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने प्रकृति के साथ जुड़ाव का यह त्योहार हमें नदी,तालाबों,जलाशयों के पास ले जाता है जिसके पीछे एक संदेश यह भी है कि जल ही जीवन है जिसे शुद्ध रखते हुए इन्हें सुरक्षित भी रखना है।
समिति के संरक्षक विनय कुमार सिंह,गोपी दूबे,नन्द किशोर सिंह चंदेल,बबलू बर्मा,विजय गुप्ता,शिल्पी कुमारी सहित सैंकड़ों महानगर छठ पूजा समिति के कार्यकर्ता विभिन्न नदियों एवं तालाबों में मौजूद थे।