Breaking News

रामगढ़ बोकारो मार्ग पर गोला के मगनपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो की मौत, दो गंभीर

चंदनक्यारी से तिलक समारोह में शिरकत कर छतर लौट रहे थे लोग

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गोला(रामगढ़)जिला के रामगढ़ गोला मार्ग पर मगनपुर में आज अहले सुबह 3:00 बजे के लगभग एक भीषण सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है।जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अच्छे इलाज के लिए रांची भेजा गया है। रामगढ़ पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस दुर्घटना के बाद शादी समारोह परिवार में शोक व्याप्त हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तर मांडू के रहने वाले देव कुमार सिंह के घर में लड़की की शादी को लेकर तिलक चढाने चंदनक्यारी लोग गए थे। चंदनक्यारी से लौटने के दौरान हुंडई कार गोला थाना क्षेत्र के मगनपुर में एक जेसीबी मशीन से टकरा गई। कार में बैठे पांच लोग में से 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जबकि कार में सवार एक बच्चा सुरक्षित बच निकला है।
गोला पुलिस के अनुसार इस सड़क दुर्घटना में धनबाद के रहने वाले गौरव कुमार और छत्तर मांडू की रहने वाली रानी देवी का निधन हो गया है। वही इस दुर्घटना में सरोज देवी और हीरोज कुमार सगे भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को प्राची के एक निजी अस्पताल में रखकर इलाज कराया जा रहा है। वहीं दुर्घटना में रानी देवी की मौत हो गई थी जिन का अंतिम संस्कार आज 3 जून को छत्तर मांडू में कर दिया गया। वहीं दुर्घटना में मारे गए गौरव कुमार का शव को रामगढ़ सदर अस्पताल में ही रखा गया है। उनके घर वालों के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुर्घटना के बाद देव कुमार सिंह एवं क्षेत्र में उनके संबंधियों के बीच शोक का माहौल फैल गया है।

 

Check Also

विकास के लिए सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण :सीपी राधाकृष्णन

🔊 Listen to this राज्यपाल ने इकनोमिक सिक्योरिटी पर अध्ययन के लिए आयी टीम के …