Breaking News

विकास तीर्थ से भाजपा ने किया महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की शुरूआत

 

सेवा,सुशाशन,गरीब कल्याण के सिद्धांतों को लेकर हमलोग चले है : जयंत सिन्हा

किसी नेता में विजन हो तो वह अपने क्षेत्र में परिवर्तन कर सकता है : मनीष जायसवाल

हजारीबाग । भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित हज़ारीबाग जिले के बूथ,मंडल, विधानसभा एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम की सुरुवात शुक्रवार को भारत माता चौक क्षितिज अस्पताल के निकट फोर लेन से विकाश तीर्थ के साथ कि गई।मौके पर सांसद जयंत सिन्हा व सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यक्रम की सुरुवात भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में की गई।जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने उपस्थित लोंगो को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में कांग्रेस पार्टी को हराकर देश मे भाजपा सत्ता में आई।श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब,असहाय जनता को मिल रहा है।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि आज हमलोग सौभाग्यशाली है कि नौ वर्षों में देश मे विकाश की गंगा बही है।पिछले सत्तर सालों में कोई ऐसा नही था जो कि आर्टिकल 370 को खत्म किया और जम्मू कश्मीर को हमारे सीने से जोड़ दिया।श्री सिन्हा ने कहा कि नौ साल बेमिसाल दुनिया भारत से काँपती है।सेवा,सुशाशन,गरीब कल्याण इन तीन सिद्धांतो को लेकर हम आगे बढ़ रहे है।सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल पूरे हुए विकास का एक भी आयाम ऐसा नही है जो छुटा होगा।हज़ारीबाग में पाँच से छह रास्ते ऐसे है जो अलग अलग जिलों को प्रदेशो को एवं देश के अन्य हिस्सों को जोड़ता है।आज के तारीख में सिक्स लेन हो चुका है।ये प्रधानमंत्री की देन है।श्री जायसवाल ने कहा कि किसी नेता में विज़न हो तो वह अपने क्षेत्र में परिवर्तन कर सकता है।प्रधानमंत्री आवास में राशि भी बढ़ा दी गई है और गृह प्रवेश भी कराया जा रहा है।श्री जायसवाल ने कहा कि आज तीन चीजे प्रमुख है रोटी, कपड़ा,मकान।पिछले तीन साल से राशन मुफ्त में दिया जा रहा है।आज गाँव का स्वरूप बदला है।झोपड़ पट्टी से हट कर पक्का मकान बन रहे है।मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह ने किया।मौके पर महापौर रौशनी तिर्की,डॉ सुरेंद्र सिन्हा, बटेस्वर प्रसाद मेहता,सुदेश चन्द्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, भैय्या अभिमन्यु प्रसाद,सुनील मेहता,मूलचंद साव,नंदलाल मेहता,रेणुका साहू,महेंद्र राम बिहारी,अजित चन्द्रवंशी, तनवीर अहमद,विकाश सिन्हा,आनंद देव,अनूप भाई वर्मा,मनमीत अकेला,बिनोद भगत,कृष्णा सिन्हा,सत्यभामा,ज्ञान प्रकाश,रामकुमार मेहता,मुनेश ठाकुर,जीतू जैन,अजय राणा,भैय्या नितेश,अविनाश ठाकुर,राम जी गुप्ता,अरविंद सिंह,रणधीर पाण्डेय,चौधरी प्रसाद साहू,दिलिप प्रसाद साहू,सुरेश साव,पप्पू सिन्हा,रंजीत राम,शिबू मेहता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने दिया।

 

Check Also

विकास के लिए सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण :सीपी राधाकृष्णन

🔊 Listen to this राज्यपाल ने इकनोमिक सिक्योरिटी पर अध्ययन के लिए आयी टीम के …