Breaking News

प्रशासन भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए स्थान दें

रांची। आज राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भगत सिंह की प्रतिमा स्थापना पर चर्चा की गई। मौके पर अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि जैसा कि आपको पहले से पता है। राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा पिछले 1 वर्षों से शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की तैयारी चल रही थी। पूरी कागजी प्रक्रिया होने के बाद ही पूरा कार्यक्रम तय किया गया था। परंतु जिस दिन प्रतिमा अनावरण होना था। उसी दिन प्रतिमा को प्रशासन के द्वारा हटा दिया जाता है।इसी क्रम में पिछले 1 महीनों से प्रशासन के लोगों साथ करीब 5 वार्ता हुई है। उस वार्ता में रांची के एडीएम एवं अपर नगर आयुक्त मौजूद थे। वार्ता के दौरान प्रशासन के द्वारा कई स्थानों का नाम प्रतिमा लगाने के लिए दिया गया था। लेकिन वह स्थान उपयुक्त नहीं था।इसलिए हमारी ओर से कुछ और जगह का सुझाव दिया गया है। आज से कई दिन पहले नगर आयुक्त को फिर से ज्ञापन सौंपा गया।जिसकी प्रतिलिपि प्रशासन को भी दे दी गई है। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन जल्द से जल्द स्थल आवंटन कर देगी। जिससे सम्मान पूर्वक भगत सिंह के प्रतिमान लग सके।आज के प्रेस वार्ता में सावन लिंडा, उमेश साहू, प्रीति सिन्हा जयसवाल प्रीति चौधरी उपस्थित थे l

 

Check Also

विकास के लिए सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण :सीपी राधाकृष्णन

🔊 Listen to this राज्यपाल ने इकनोमिक सिक्योरिटी पर अध्ययन के लिए आयी टीम के …