Breaking News

लोहरदगा के एक दिवसीय प्रवास पर रहें हजारीबाग विधायक मनीष जयसवाल, संघ शिक्षा वर्ग में हुए शामिल

रांची। हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शुक्रवार को लोहरदगा जिले के प्रवास पर रहें। सर्वप्रथम वे यहां शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा परिसर में आयोजित राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग में शामिल हुए और वर्ग में शामिल स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाया। विधायक मनीष जायसवाल ने यहां भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री कर्मवीर जी, लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत हजारीबाग के पूर्व सांसद प्रो.यदुनाथ पांडेय सहित कई अन्य अभिभावक तुल्य जनों से भी मुलाकात की और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विशेष चर्चा- परिचर्चा की ।

तत्पश्चात हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी निवासी प्रसिद्ध व्यवसाई अजय कुमार अग्रवाल के भतीजा अधिवक्ता अभय कुमार का विवाह आगामी 05 जून 2023 को लोहरदगा के महादेव आश्रम रोड़ निवासी कुमुद कुमार अग्रवाल की सुपुत्री अनुज्ञा कुमारी (कृति) से संपन्न होने जा रहा है। इनके शादी से पूर्व ही अपने लोहरदगा प्रवास के क्रम में कन्या पक्ष के परिवारजनों से वे मिले और कन्या को अग्रिम आशिर्वाद और शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह मौजूद रहें ।

 

Check Also

विकास के लिए सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण :सीपी राधाकृष्णन

🔊 Listen to this राज्यपाल ने इकनोमिक सिक्योरिटी पर अध्ययन के लिए आयी टीम के …