Breaking News

मोदी सरकार के 9साल ने 2047के के भारत की मजबूत नींव तैयार की: कर्मवीर सिंह

रांची। आज चतरा व लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र की महाजनसंपर्क अभियान व भाजपा सरकार के 9 साल के जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी कार्यकर्ताओं की बैठक लातेहार जिलांतर्गत चंदवा में संपन्न हुई।

बैठक में अभियान की योजना-रचना की जानकारी दी गई।तथा तैयारियों की समीक्षा हुई।बैठक में समीर उराँव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा) व मनोज सिंह (प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख) , चतरा एवम लातेहार जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी गण सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 9साल बेमिसाल हैं। 9वर्षों में एक भारत श्रेष्ठ भारत की नीव मजबूत हुई है। कहा कि 2047में आजादी के 100साल पूरा होने पर भारत दुनिया का सर्वाधिक मजबूत ,स्वावलंबी, आत्मनिर्भर भारत होगा इसकी झलक दिखाई पड़ रही है।
उन्होंने कहा एक तरफ अंत्योदय का लक्ष्य साकार हो रहा। गांव ,गरीब, किसान का जीवन स्तर ऊंचा हो रहा। दलित,वंचित समाज विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा। दूसरी तरफ भारत की सांस्कृतिक विरासत महामंडित हो रही। उन्होंने महा संपर्क अभियान में मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Check Also

सरहूल की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम 10 अप्रैल को अरगड्डा कार्यालय में

🔊 Listen to this रामगढ़lआदिवासी संघर्ष मोर्चा रामगढ़ हजारीबाग की बैठक अरगड्डा कार्यालय में संपन्न …