Breaking News

राजधानी रांची में श्री दिगंबर जैन समाज के लोगों ने निकाली शोभायात्रा

रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने महावीर जयंती पर जैन धर्म के अनुयायियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा जैन धर्म के मानने वाले भगवान महावीर का जन्मोत्सव बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। भगवान महावीर स्वामी 30 वर्ष की आयु में ही राजपाठ एवं महलों का सुख त्याग कर,परिवार छोड़कर 12 वर्षों तक तपस्वी के रूप में समय व्यतीत किया,बाद में वनवास तोड़कर महावीर स्वामी ने दुनिया को सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और क्षमा के बारे में बताया जिसे जैन धर्म और पूरी दुनिया पंचशील के सिद्धांत के तौर पर जानती है। अपने इंद्रियों पर नियंत्रण पाने की उनके असाधारण कौशल के कारण वह अपने अनुयायियों के बीच महावीर के नाम से प्रसिद्ध हुए।आज के भौतिकवादी युग में भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है।

इसके पूर्व पूर्वाहन 9:00 बजे डोरंडा स्थित जैन मंदिर से जैन समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा एवं पालकी यात्रा का प्रदेश कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने स्वागत किया एवं शोभायात्रा में शामिल भी हुए। शोभायात्रा का नेतृत्व जैन श्वेताम्बर संघ के संपत लाल रामपुरिया,सुरेश बोथरा,विजय नाहटा,विनायक मेहता, सुभाष बोथरा,देवर सेन नाहटा,अजय कोठारी,अमित कोठारी, महेन्द्र बरनेचा, सुरेश नाहटा,बलबीर जैन,चंपा लाल रामपुरिया,दिनेश सेठ, राजकुमार रामपुरिया, विनोद बेगानी,प्रकाश पालक, कोलकाता से पधारे समल सावन सुखा,मुकेश गुलचा कर रहे थे।

 

Check Also

श्री अग्रसेन स्कूल के 53 बच्चों को ओलिंपियाड में मिला पदक

🔊 Listen to this 6 बच्चे ऑल इंडिया टॉप 100 में शामिल भुरकुंडा(रामगढ़)lश्री अग्रसेन स्कूल …