Breaking News

देश के 13 राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले गए

सीपी राधाकृष्णन होंगे झारखंड के नए राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए रमेश बैस

रांचीकेंद्र ने देश के 13 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल को बदल दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। जिसके बाद देश के कई राज्यपाल बदले गए हैं। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, लेफ्टिनेंट जनरल केवल त्रिविक्रम परनाईक को अरुणाचल प्रदेश, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, गुलाबचंद कटारिया को असम,रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश, एल ए गणेशन को नागालैंड, फागू चौहान को मेघालय, राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार, विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़,अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। वही रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉक्टर बीडी मिश्रा को लद्दाख का उप राज्यपाल बनाया गया है।

 

Check Also

ग्रामीण लोगों के विकास के जगह पर भाजपा का विधायक आलोक का हुआ चौतरफा विकास:रूचिर तिवारी

🔊 Listen to this रामगढ़ अंचल के ग्रामीण इलाका के लोग आज भी है मूलभूत …