Breaking News

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव लड़ने की तैयारी में

  • पार्टी के प्रत्याशी चरण केवट ने रामगढ़ में सैकड़ों लोगों के साथ बैठक किया
  • पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने चरण केवट को जीत का आशीर्वाद दिया

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ में विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब राजनीतिक दल अंतिम तैयारी में जुट गए हैं। क्योंकि आगामी 31 जनवरी से रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव विकासशील इंसान पार्टी पूरे जोश खरोश से लड़ने की तैयारी शुरू की है। इसी के तहत आज 29 जनवरी को शहर के होटल ला मैरिटल के सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किशोरी केवट और संचालन आदित्य सिंह ने किया। इस बैठक में पूर्व विधायक शंकर चौधरी को कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कहा कि चरण केवट एक अच्छा लड़का है। यह क्षेत्र समाज के लिए कई अच्छे कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि चरण केवट की जीत निश्चित है। मेरा आशीर्वाद उनके साथ हैं। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार ने कहा कि रामगढ़ में पार्टी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। पार्टी पूरे झारखंड प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाकर आगामी 2024 में होने वाले चुनाव को देखते हुए आगे बढ़ रही है। बैठक में कमल महत्व अशोक साहू राजेंद्र शर्मा विनोद ठाकुर जगी महतो कैलाश महतो सुनील महतो छोटे लाल महतो तीर्थ नाथ महतो योगेश्वर महतो विनोद ठाकुर उपेंद्र नायक उमेश नायक पार्वती देवी लक्ष्मी देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 

Check Also

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में विमल बुधिया टीम ने चलाया जनसंपर्क अभियान

🔊 Listen to this है लहर परिवर्तन की, सोच बनी व्यापारियों की,हर कदम व्यवसायियों के …