Breaking News

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की होगी जीत : डॉ रामेश्वर उरांव 

राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के धनबाद जाने के दौरान चितरपुर में हुआ भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओ को दिया एकजुट रहने का निर्देश 

रजरप्पा(रामगढ़)। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के धनबाद जाने के दौरान चितरपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कटिकर्ताओ ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। तत्पश्चात उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उप चुनाव को लेकर एकजुट रहने का निर्देश दिया।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। क्योंकि यहां की जनता ने ममता देवी को पांच वर्षों के लिए अपना विधायक चुना। लेकिन षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाकर जेल भेजने का कुकृत्य किया गया है। जनता ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी। दो भाइयों की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है। लेकिन पार्टी यहां से जिसे भी अपना उम्मीदवार बनाएगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उन्हें जिताने का कार्य करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कहने में नही करने में विश्वास रखती है। वर्तमान की हेमंत सोरेन सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रही है। किसानों, मजदूरों, गरीबों के हक व अधिकार के लिए ही यह सरकार समर्पित है।


वहीं कॉंग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि कांग्रेस जात की नही जमात की राजनीति करती है। इसलिए कांग्रेस को सभो जाति व धर्म कर लोग वोट देने का काम करती है। रामगढ़ में भी दोबारा कांग्रेस की ही जीत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान व संचालन जकाउल्लाह ने किया।


मौके पर चितरंजन दास चौधरी, नन्हकूनाथ चौधरी, बजरंग महतो, चंद्रशेखर पटवा, बलजीत सिंह बेदी, दिगंबर गुप्ता, अमित महतो, किशोरी प्रसाद, लक्ष्मण महतो, लुमनाथ महतो, सुधीर मंगलेश, गौरीशंकर महतो, मो साजिद, कमाल शहजादा, जाकिर अख्तर, मो रुस्तम , अनवर करीम, अरशद उल्लाह, फैसल अहमद, रंजन कुमार, हबीबउल्लाह, प्रदीप पटेल सहित कई मौजूद थे। 

Check Also

रामगढ़ उपचुनाव में 67.96 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ

🔊 Listen to this कुल 2,28,152 मतदाताओं ने मतदान किया पुरुष मतदाता 115931 ने मत …