Breaking News

नए साल 2023 के पहले दिन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी

रांची। नए वर्ष 2023 के आगमन पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने 1 जनवरी को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पहुंचकर उन्हें बुके प्रदान कर नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को नए साल के बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव अविनाश कुमार, के के सोन,आराधना पटनायक, एडीजी प्रशांत कुमार सिंह, रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, रांची के एसएसपी किशोर कौशल, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति पीआरके नायडू आदि शामिल थे।

 

Check Also

पाली प्रीमियर लीग पर ब्लैक पैंथर ने जमाया कब्जा

🔊 Listen to this भुरकुंडा(रामगढ़)। भदानी नगर क्षेत्र के पाली पंचायत के मुरकटी टांड़ मैदान …