Breaking News

सरस्वती विद्या मंदिर में विजय दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन

हमारे देश की सेना का शौर्य एवं पराक्रम अदभुत: प्राचार्य

रजरप्पा (रामगढ़)। सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आज विजय दिवस के शुभ अवसर पर 1971 के युद्ध में भारतीय वीर सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम को याद किया गया। इस अवसर पर शिशु-बाल एवं किशोर भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने बच्चों को पाकिस्तान के साथ1971 के युद्ध में वीर सैनिकों की गौरवगाथा सुनाते हुए कहा कि हमारे देश की सेना का शौर्य एवं पराक्रम अदभुत है।

कार्यक्रम में बच्चों को कई शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा 1971 के युद्ध के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए बच्चों को भारतीय सैनिकों की वीरता एवं पराक्रम को सुनाया गया। इस युद्ध में नब्बे हजार से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के समक्ष घुटने टेक दिए थे। इस शुभ विजय दिवस पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जोशपूर्ण देशभक्ति गीतों ,राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत कविताओं से सबमें राष्ट्रीय भावना को उद्वेलित किया।
कार्यक्रम में आचार्या शुक्ला चौधरी, गायत्री कुमारी, दुर्गा प्रसाद महतो, अमरदीप, अनिल कुमार सिंह, सुमन कुमारी, ममता कुमारी, पूनम सिंह, शशिकांत,इंद्रजीत सिंह, मिथिलेश कुमार खन्ना,रेखा कुमारी आदि उपस्थित थे। बच्चों में मानशी पंडा, वर्षा कुमारी, उत्कर्ष झा, नीरज पटेल,रागिनी कुमारी,नूतन उपाध्याय, आराध्या शाहदेव, रानी कुमारी, माही,काजल, सोनम, यशवी की प्रमुख भागीदारी रही। 

Check Also

पाली प्रीमियर लीग पर ब्लैक पैंथर ने जमाया कब्जा

🔊 Listen to this भुरकुंडा(रामगढ़)। भदानी नगर क्षेत्र के पाली पंचायत के मुरकटी टांड़ मैदान …