पलामू जाने के क्रम में रास्ते भर रघुवर दास का हुआ जोरदार स्वागत
मेदनीनगर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास पलामू के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मेदिनीनगर में माता शबरी के मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाकर सबसे पहले सामाजिक समरसता का संदेश दिया। भक्त और प्रभु स्नेह अटूट है।
उन्होंने रास्ते में कई स्थानों पर पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य की सोरेन सरकार लूट के लिए बनाई गई है। राज्य में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हुई है और हो रही है। इसके बाद स्व अनिल चौरसिया राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 2022 का उदघाटन किया। यह काफी अच्छा प्रयास है। इसमें स्थानीय प्रतिभा को मौका रहा है। इसके आयोजन के लिए डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया को हार्दिक बधाई एवं इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इससे पहले कुडू, चंदवा, मनिका, लातेहार समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। अपने दौरे के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कुडू में वीर बुधु भगत, मेदनीनगर में राजा मेदनी राय और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।