Breaking News

झारखंड में भाजपा का आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन हुआ आरंभ

राज्य के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 20 हजार से अधिक लोग प्रदर्शन में हुए शामिल

रांचीप्रदेश भाजपा कार्यालय में आज शाम पार्टी के आक्रोश प्रदर्शन के संबंध में मीडिया ब्रीफिंग करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने बताया कि आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज प्रदेश 10जिलों के 12प्रखंडों में लगभग 20हजार लोग आक्रोश प्रदर्शन में शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि आज रांची जिला के नामकुम,पलामू के पीपरा,हजारीबाग के दारु, हंटर गंज चतरा के पत्थलगड्डा,गिरिडीह के गांडेय ,पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया सरायकेला खरसावां के कुचाई पाकुड़ के हिरणपुर,पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव,देवघर के मोहनपुर और देवघर नगर प्रखंड में आक्रोश प्रदर्शन हुए। डुमरिया में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने नेतृत्व किया जबकि गांडेय में नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए।
इसके साथ अन्य स्थानों पर विधायक नवीन जायसवाल,समरी लाल, बीडी राम,मनीष जायसवाल,किशुन दास सहित अन्य शामिल हुए।
सरोज सिंह ने बताया कि कल 8नवंबर को 7 जिलों के 11प्रखंड में आक्रोश प्रदर्शन आयोजित है। पलामू के विश्रामपुर,हरिहरगंज, छत्तरपुर, मेदनीनगर,लातेहार के लातेहार, बालूमाथ,गिरिडीह के बेंगाबाद,दुमका के रानेश्वर,जामताड़ा के कुंड हित साहेबगंज के तलझारी,पश्चिम सिंहभूम के आनंदपुर प्रखंड शामिल है।8 नवंबर को गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड में नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे।

Check Also

श्री अग्रसेन स्कूल के 53 बच्चों को ओलिंपियाड में मिला पदक

🔊 Listen to this 6 बच्चे ऑल इंडिया टॉप 100 में शामिल भुरकुंडा(रामगढ़)lश्री अग्रसेन स्कूल …