Breaking News

झारखंड आंदोलनकारी नेता सह चुरचू प्रखंड के पूर्व प्रमुख जय वीर महतो को उनके 29वीं शहादत दिवस पर याद किया गया

चरही (हजारीबाग)। झारखंड आंदोलनकारी नेता सह चुरचू प्रखंड के पूर्व प्रमुख जयवीर महतो को उनके 29वीं शहादत दिवस पर 45 कांटा स्थित शहीद जयवीर महतो स्थल एवं चरही मुख्य चौक के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया गया।

मांडू विधानसभा के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल द्वारा 45 कांटा में शहीद जय वीर महतो स्थल पर एवं चरही मुख्य चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वही इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भी शहीद जयवीर महतो स्थल 45 कांटा तथा चरही में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जय वीर महतो अमर रहे के नारे लगाए गए।

माल्यार्पण इत्यादि के पश्चात मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने उनके सभी परिवार वालों से मुलाकात की। मौके पर मुख्य रूप से चुरचू मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो ईश्वर महतो प्रदीप लकड़ा महादेव रविदास ललन प्रसाद शक्ति देवी वीणा मिश्रा

विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो ओम प्रकाश गिरी नंदकिशोर महतो नरेश राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जिला सचिव झामुमो हजारीबाग नीलकंठ महतो पूर्व मुखिया इंदरा दशरथ महतो 20 सूत्री अध्यक्ष चुरचू प्रखंड बाल कुमार महतो सेवा निर्मित सब इंस्पेक्टर भुनेश्वर महतो गौरव पटेल बालेश्वर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Check Also

बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र में इस बार पूरे उत्साह के माहौल में मतदान करेंगे मतदाता: के. रवि. कुमार

🔊 Listen to this मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पलामू लोकसभा क्षेत्र के बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र …