Breaking News

सत्ता के साथ समाज मे परिवर्त्तन चाहती है भाजपा : कर्मवीर सिंह  

आज सम्पूर्ण देश का एक निशान एक प्रधान एक संविधान है,हम आशावादी है निराशा वादी नहीं

प्रदेश संगठन महामंत्री ने अटल भवन के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ लिया संगठनात्मक बैठक

हज़ारीबाग। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन के सभागार में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणूका देवी एवं उनके सहयोगियों के द्वारा तिलक लगाकर,पुष्प वर्षा कर एवं शंख बजाकर संगठन महामंत्री का स्वागत किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में स्वागत भाषण कार्यकर्ताओं के बीच दिया गया।

कार्यक्रम कि सुरुवात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वन्दे मातरम गीत गाकर की गई।प्रदेश संगठन महामंत्री को जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने शॉल ओढ़ाकर व बूके देकर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं के ओर से उनका स्वागत अभिनंदन किया।मौके पर मुख्यातिथि प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक सेवा पखवाड़ा आगामी सत्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक पूरे देश भर में भाजपा द्वारा कार्यक्रम चलाई जाएगी।जिसमें स्वच्छता,अमृत सरोवर,वृक्षा रोपण,जल संरक्षण, जल संवर्धन,गरीबों की सेवा आदि ऐसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिसमे इन कार्यक्रमों में कौन से दिन क्या करना है कौन कौन कार्यकर्ता लगेंगे,किसको कहाँ लगाना है इसकी रूप रेखा तय करें।समाज मे जब आप काम करेंगे तो अनेकों बाधाएं आयेंगी जैसे सामाजिक,आर्थिक कई प्रकार की ऐसी बाधा है जिसमें मन और मस्तिष्क को बिचलित नहीं करना है,घबड़ाना नहीं है डट कर कार्य करना है।समाज मे अपने व्यवहार से अपने तर्क शक्ति से लोगों के बीच कार्य करनी है यही भाजपा का मूल मंत्र है।श्री सिंह ने कहा कि आपका आचरण सही होना चाहिए जब आप लोगों से मिलेंगे उनको भाजपा का कार्य बतलायेंगे तो लोगो को ऐसा लगना चाहिए कि आप एक कुशल संगठन कर्त्ता है।समाज मे सबको साथ लेकर चलना है ये अंत्योदय का कार्य है।श्री सिंह ने कहा कि सत्ता के साथ समाज मे परिवर्त्तन चाहती है भाजपा आज सम्पूर्ण देश का एक निशान एक प्रधान एक संविधान है,हम आशावादी है निराशा वादी नहीं।यही वजह है कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य रहें है।इसके बाद द्वितीय सत्र में सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष,महामंत्री के साथ संगठन महामंत्री ने बैठक लिया।मंच संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुनिल साहू ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय,प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह,पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,जानकी यादव,नगर निगम महापौर रौशनी तिर्की सहित सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,सभी जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष,सभी मंडल प्रभारी,जिला परिषद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सदस्यों सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने दिया।

Check Also

डिवाइडर से टकराई बाइक, एक गंभीर

🔊 Listen to this भुरकुंडा । रामगढ़ -पतरातू फोरलेन पर रविवार की रात बलकुदरा के …