रामगढ़। केंद्रीय जनजातीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा का 4 सितंबर को रामगढ़ जिला के कई स्थानों में जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का सर्वप्रथम स्वागत पतरातू में किया गया। पतरातू में कई स्थानों पर अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक लोगों ने स्वागत किया। उनके पतरातू से रामगढ़ आने के क्रम में बरकाकाना में भी लोगों ने स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का रामगढ़ शहर के सुभाष चौक पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ एक ऐतिहासिक स्थल है। यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस से लेकर महात्मा गांधी का आगमन हुआ था। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला महामंत्री छोटन सिंह,पूर्व जिला महामंत्री रंजीत पांडे, संतराज पासवान,विजय जायसवाल, राजीव जयसवाल, रोबिन गुप्ता, रविंदर शर्मा, ऋषिकेश सिंह सहित अनेक नेता मौजूद थे।