Breaking News

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आवास पर उत्सव मनाया गया

नई दिल्ली। देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक जीत पर आदिवासी समाज के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उत्सव मनाया।

 

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर उनके आवास में आयोजित झारखंड,ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और भारत के विभिन्न कोनों से आए आदिवासी लोगों के साथ उत्सव में शामिल हुए । इस अवसर पर जनजातीय नृत्य मंडलियों ने उनकी उपस्थिति में रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर झारखंड के खूंटी और जमशेदपुर के आदिवासी कलाकारों ने शानदार कार्यक्रम पेश किया।

 

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …