Breaking News

छोटानागपुर कॉलेज का कर्मचारी हुआ सेवानिवृत

रामगढ़छोटानागपुर कॉलेज सहायक कर्मी अशोक सिंह के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय वरीय सुरेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में कालेज कर्मियों ने समारोह कर उन्हें पुष्प गुच्छअंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह माला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई किया। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा ने उनके किए कार्यों का बखान करते हुए कहा कि अशोक सिंह ऐसे कर्मी थे जो छात्र छात्राओं का कार्य निष्ठा पूर्वक करते हुए अपने साथियों की हक के लिए भी आवाज बुलंद करते थे।इनकी रिटायरमेंट हम सभी कर्मियों को खलेगी। इस अवसर पर कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह डॉक्टर अवधेश मिश्रा प्रोफेसर श्यामल कुमार सिन्हा प्रोफेसर जग्गू महतो प्रेम शंकर महतो नंदलाल सिंह इंद्र प्रजापति मनोज साहू पवन मिश्रा गोपाल बनर्जी राज किशोर ओझा लखन प्रसाद विनय पांडे अरुण मिश्रा अमरदीप साव दिलीप कुमार यशवंत कुमार अरविंद सिंह सरजू राम उमेश कुमार ममता देवी सावित्री देवी राजकुमारी देवी मनी देवी आदि मौजूद थे।

 

Check Also

लोकसभा चुनाव को लेकर रोड वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

🔊 Listen to this मांडू (रामगढ़)l जिला के मांडू थाना गेट के पास 28 मार्च …