Breaking News

भंडारे के साथ आनंद साईं दरबार का तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह संपन्न

समारोह के दूसरे दिन मंदिर परिसर में हुआ रात्रि जागरण का आयोजन

विधायक ममता देवी ने टेका मत्था

रामगढ़। गोला रोड राधाकृष्ण काॅलोनी स्थित आनंद साईं दरबार का तीन दिवसीय 11 वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इससे पूर्व समारोह के प्रथम दिन शुक्रवार को साईं बाबा के पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं दूसरे दिन पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। जबकि समारोह के दूसरे दिन रात में मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी, विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर गुप्ता, छोटन सिंह, राजीव जायसवाल, कीर्ति गौरव, मुकेश यादव , बजरंग महतो, अनमोल सिंह, आभा सिन्हा, गोविंदा, खोगेंद्र साव आदि ने विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। जागरण के दौरान धु्रव कुमार एवं पिंटू मिश्रा गु्रप की ओर से आकर्षक झांकी पेश की गई। साथ ही उनके द्वारा पेश आकर्षक भजनों पर साईं भक्त झूमने को विवश हो गये। मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से धर्म का प्रसार होता है और लोगों में भक्ति की भावना बढ़ती है। कहा कि साईं बाबा सभी पर कृपा बनाये रखें। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो संजय सिंह ने किया।

भंडारे के साथ समारोह का हुआ समापन

आनंद साईं दरबार के 11 वें स्थापना दिवस समारोह का समापन रविवार को भंडारे के साथ हुआ। भंडारे में बतौर अतिथि पूर्व विधायक शंकर चौधरी, नंदकिशोर गुप्ता, रंजन फौजी ,कीर्ति गौरव, मौजूद थे। अतिथियों ने भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। कहा कि साईं बाबा की महिमा से सभी के कष्ट दूर होंगे और क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आएगी।
ये थे मौजूद
मौके पर   आनंद साईं दरबार के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, मनोज मंडल, विनोद साव ,अजीत जायसवाल, डॉ दिलीप सिन्हा, रवि साहू , प्रो संजय सिंह , पवन कुमार,  संजय  साव ,अरविंद अग्रवाल,संतोष सिन्हा, सुबोध सिन्हा, सनी सिन्हा ,सुमित सिन्हा, मनोज सिन्हा ,आनंद प्रताप सिंह ,संतोष सिंह ,खोगेंद्र साव ,कौशल सिंह अमित सिंह प्रमोद सिंह, बसंत कुशवाहा जीतू अग्रवाल शिव शंकर साहू ,मोहन ठाकुर,संतोष साहू ,श्रीकांत ,कालू भंडारी, दीनदयाल साहू, रविंद्र साहू ,मोनू सिन्हा ,अमन सिन्हा ,अनिल साव ,मिथिला रजक, राकेश सिन्हा ,कक्कू सिंह ,मल्लिका दत्ता ,शीतल सिंह ,जीतू अग्रवाल, नवनीत कुमार, रंजन भूषण, गोलू गिरी , संकट मोचन के पुजारी धीरज पाराशर, दीपक साहू ,विजय सिंह , टुंडा , सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला व पुरुष मौजूद थे।

 

Check Also

आदिवासियों के सर्वांगीण विकास, विकसित भारत और भ्रष्टाचारियों पर सख्ती के लिए भाजपा जरूरी : भूपेंद्र पटेल

🔊 Listen to this एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाने की …