Breaking News

भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनायी पुण्यतिथि

मेदिनीनगर: भाजपा ने पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनकपुरी के बूथ संख्या 250 पर बूथ अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया।इस
मौके पर उपस्थित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कश्मीर को भारत से अलग करने का विरोध किया था। 1953 में मुखर्जी को गैरकानूनी तौर से कश्मीर में घुसने के प्रयास के कारण 11 मई को गिरफ्तार किया गया। और 23 जून 1953 को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
बुथ अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा की जम्मू कश्मीर में मुखर्जी ने धारा 370 का प्रखर विरोध कर आंदोलन चलाया।भाजपा के नायकों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम सबसे ऊपर है।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शुभक तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बंटी सिन्हा ने किया।
इस मौके पर भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, कार्यसमिति सदस्य रविंद्र तिवारी ,ग्रामीण मंडल कोषाध्यक्ष अमर मिश्रा ,श्रीकांत तिवारी ,सत्येंद्र तिवारी जमुना प्रसाद, विजय पांडे ,राहुल तिवारी, समेत काफी संख्या में बूथ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

आदिवासियों के सर्वांगीण विकास, विकसित भारत और भ्रष्टाचारियों पर सख्ती के लिए भाजपा जरूरी : भूपेंद्र पटेल

🔊 Listen to this एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाने की …