Breaking News

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाना स्वागत योग्य कदम : राजेन्द्र प्रसाद

रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत किया है। श्री प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजग का राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपति मुर्मू को बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उस सपना को सच करने प्रयास किया है। जिसका सपना गांधी जी देखा था । श्री प्रसाद ने कहा कि भारत का शीर्ष पद पर एक छोटी सी जगह की आदिवासी महिला को बैठाना वाक्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कदम इतिहासिक है। श्री प्रसाद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। प्रसाद ने कहा कि राज्यपाल के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू झारखंड को अच्छी तरह जानती हैं और समझती हैं। प्रसाद ने कहा कि श्रीमती द्रौपति मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद झारखंड की 65% मूलवासी सदानों की तकलीफ़ और पीड़ा को समझेगीं और सदानों की अधिकारों के प्रति श्रीमती मुर्मू संवेदनशील रहेंगीं। ऐसा विश्वास व्यक्त श्री प्रसाद ने किया है।

 

Check Also

लोकसभा चुनाव को लेकर रोड वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

🔊 Listen to this मांडू (रामगढ़)l जिला के मांडू थाना गेट के पास 28 मार्च …