Breaking News

एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली

द्रोपदी मुर्मू कल करेंगी नामांकन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बने प्रस्तावक

नई दिल्ली। देश में नए राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। देश के नए राष्ट्रपति के लिए एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू 23 जून को दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किया है। द्रौपदी मुरमू कि प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

वहीं एनडीए राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुरमू के नामांकन की तैयारी 23 जून को पूरी कर ली है। राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के कार्यालय में केंद्रीय मंत्री खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र को भरकर उनका प्रस्तावक बने हैं। एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में उनका हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत भी किया गया।

 

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …