Breaking News

आजसू बड़कागांव प्रखंड कमेटी ने पार्टी के स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

बड़कागांव संवाददाता

प्रखंड के आजसू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आजसू पार्टी के स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप मे गुरु चट्टी रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह तथा संचालन प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर तापस ने किया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलन के सभी क्रांतिकारी वीर शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने पार्टी की स्थापना दिवस पर विशेष प्रकाश डालें। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 22 जून 1986 को शहीद निर्मल महतो के सोच पर आजसू पार्टी का गठन किया गया था उपस्थित जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो एवं प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ने कहा की आजसू का गठन आंदोलन के कोख से हुआ है, और अलग झारखण्ड आंदोलन में आजसू पार्टी का महत्व पूर्ण योगदान रहा है, आज पूरे झारखण्ड में आजसू पार्टी स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से वीर शहिद निर्मल महतो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह ,प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, ब्रजकिशोर जयसवाल, कमलेश कसेरा, विकास कुमार ,दुर्योधन कुमार, मिश्री महतो, राजेश कुमार ,ललन सिन्हा ,कामेश्वर महतो ,हरिनंदन प्रसाद, राहुल कुमार ,तथा दर्जनों आजसू पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

लोकसभा चुनाव को लेकर रोड वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

🔊 Listen to this मांडू (रामगढ़)l जिला के मांडू थाना गेट के पास 28 मार्च …