Breaking News

रामगढ़: प्रसिद्ध व्यवसायी समाजसेवी जमुना दास मानिक का निधन

  • रांची में इलाज के दौरान हुई मौत

रामगढ़। जिला के प्रसिद्ध व्यवसायी सह समाजसेवी जमुना दास माणिक का शनिवार को रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया है। गुजराती समाज से आने वाले व्यवसायी जमुना दास मानिक का रांची के एक निजी अस्पताल में बीमारी के कारण इलाज चल रहा था। शनिवार को 78 वर्ष की उम्र में जमुना दास मानिक का निधन हो गया। पूरा माणिक परिवार उनके निधन के बाद रांची में मौजूद है।जमुना दास मानिक का अंतिम संस्कार शाम को रांची में ही किया जाएगा।

उन्हें रांची में इलाज के लिए भर्ती किया गया था

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जमुना दास जी का तबीयत ठीक नहीं चल रहा था।जिसके कारण उन्हें रांची में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया है। श्री माणिक के निधन पर रामगढ़ का व्यवसाय जगत शोक व्यक्त किया है।

रामगढ़ का एक समाजसेवी हम लोगों के बीच आज नहीं रहा- विमल बुधिया

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विमल बुधिया ने जमुना दास मानिक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामगढ़ का एक समाजसेवी हम लोगों के बीच आज नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र में एक स्थापित व्यवसाय परिवार से आने वाले जमुना दास जी का निधन हम लोग के लिए अपूरणीय क्षति है।

Check Also

विकास के लिए सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण :सीपी राधाकृष्णन

🔊 Listen to this राज्यपाल ने इकनोमिक सिक्योरिटी पर अध्ययन के लिए आयी टीम के …