Breaking News

पत्रकार और उसके साथी को ट्रक ने चपेट में लिया, दोनों की मौके पर मौत

लोगों ने कहा,यह हादसा नहीं साजिश, उच्चस्तरीय जांच हो

चक्रधरपुर। रांची चक्रधरपुर मार्ग पर आज सुबह सड़क दुर्घटना में एक पत्रकार और उसकी मित्र की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक पत्रकार व उनके साथी को अज्ञात ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे पत्रकार सुदामा प्रधान और काशी साहू की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर चक्रधरपुर में शोक की लहर है।
चक्रधरपुर रांची मुख्य मार्ग के असंतलिया बाज़ार में अहले सुबह यह हादसा हुआ। सुदामा प्रधान खबर मंत्र अखबार के वरिष्ठ पत्रकार थे।घटना के बाद लोगों ने इस एक हादसा नहीं बल्कि एक साजिश बताया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दुख व्यक्त किया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने साजिश की आशंका जताते हुए ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार पत्रकार जगत के लिए सुदामा प्रधान का जाना बड़ी क्षति है। उन्होंने बताया कि मृतक न सिर्फ एक मुखर पत्रकार थे। बल्कि एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्त्ता भी थे। उनका असमय जाना समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

 

Check Also

हजारीबाग में हर्षोल्लासपूर्वक निकला रामनवमी का दशमी जुलूस,खूब गूंजा जय श्री राम का नारा

🔊 Listen to this रामभक्ति में रंगे हजारीबाग लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल, रामभक्तों …