Breaking News

झारखंड भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक हजारीबाग में आरंभ

• कार्यसमिति के पहले दिन कार्यकर्ताओं के बीच छाए रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

• कार्यकर्ताओं से घिरीं दिखीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी 

• विधायक मनीष जयसवाल और जिला अध्यक्ष अशोक यादव दिखे सक्रिय

• दो दिवसीय कार्यसमिति की पहली बैठक 2 घंटे विलंब से आरंभ

हजारीबाग। झारखंड भाजपा का दो दिवसीय कार्यसमिति की पहेली बैठक 27 मई की शाम 4 बजे होटल ए के इंटरनेशनल के सभागार में आरंभ हुई है।भाजपा पदाधिकारियों की होने वाली पहली बैठक दोपहर बाद 2 बजे से आरंभ होने वाली थी। लेकिन यह बैठक 2 घंटे विलंब 4 बजे से आरंभ हुआ। बैठक आरंभ होने में हुए विलंब का कारण नहीं बताया जा सका। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन कई बड़े नेता पहुंचे। जबकि कई बड़े नेता देर शाम तक नहीं पहुंच पाए थे।

कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद, झारखंड भाजपा के प्रभारी दिलीप सैकिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी नहीं पहुंच पाए थे। हालांकि पहले दिन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी,प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सहित प्रदेश पदाधिकारी पहुंचे थे।

कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं की पसंद दिखे रघुवर दास

झारखंड भाजपा के दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन 27 मई को हजारीबाग के होटल एके इंटरनेशनल में पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समय से कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके पहुंचने के लगभग 2:30 घंटे के बाद पहली बैठक आरंभ हुई। लेकिन इस बीच 2:30 घंटे तक कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास छाए रहे।भाजपा नेता और कार्यकर्ता रघुवर दास के पास जाकर फोटो खिंचवाते और उनसे बात करते दिखे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भी रघुवर दास छाए रहे। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी कार्यकर्ताओं की पसंद दिखी।भाजपा नेता कार्यकर्ता अन्नपूर्णा देवी के साथ सेल्फी लेते और फोटो खींचआते दिखे।पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यकर्ताओं को पूरा तरजीह देते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाया।

कार्यक्रम को विधायक मनीष जयसवाल दिखे सक्रिय

हजारीबाग में 15 वर्ष के बाद आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और नेता काफी उत्साहित दिखे। लेकिन उनमें सबसे ज्यादा सक्रिय और उत्साहित हजारीबाग सदर के विधायक मनीष जयसवाल दिखे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले 2 दिनों से विधायक मनीष जयसवाल लगातार कार्यक्रम स्थल पर आकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशानिर्देश देते दिखे। वही होटल एके इंटरनेशनल में पहुंचने वाले अतिथियों का स्वागत करते विधायक मनीष जयसवाल दिखे। वही हजारीबाग भाजपा विधायक अशोक यादव भी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगातार दिन-रात एक किए दिखे। दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यक्रम स्थलों का लगातार दौरा कर छोटी बड़ी कमियों को दूर करते दिखे।

 

बैठक में पहले दिन ये हुए शामिल

आज की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, जेपी पटेल, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, मुनेश्वर साहू, सुबोध सिंह गुड्डू,नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, रंजीत चन्द्रवंशी, तारिक इमरान, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी, भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, डॉ रवि भट्ट, विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, अमर कुमार बाउरी, अमरदीप यादव, पवन कुमार साहू, अनवर हयात शामिल हुए।

Check Also

उगते हुए सूर्य को अर्घ देते ही सम्पन्न हुआ आस्था का महापर्व चैती छठ

🔊 Listen to this भुरकुंडा।चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व चेती छठ भुरकुंडा कोयलांचल में …