साथ में पूर्व मंत्री अमर बाउरी सहित अन्य हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण का कार्य हुआ है: डॉ भोला सिंह
रजरप्पा (रामगढ़)। भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह यूपी के बुलंदशहर लोकसभा से सांसद डॉ भोला सिंह, बीसीसीएल की निदेशक श्रीमती शशि सिंह एवं एससी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनक्यारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पुजा अर्चना कर देश के सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर वहां के वरिष्ट पूजारी सुबोध पंडा और सेतु पंडा के द्वारा विधिवत् पूजा अर्चना कराई गई। तत्पश्चात नारियल की बली देकर रक्षा सूत्र बंधवाया ओर मनोकामना भी मांगी। वही रजरप्पा पहुंचने पर भाजपा रामगढ़ के युवा नेता राजीव जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। पुजा के पश्चात कुछ देर के लिए सभी रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सीसीएल गेस्ट हाउस में रुके ओर स्थनीय पत्रकारों से मुखातीब हुए। उन्होंने बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 8 साल सेवा, सुशासन ओर गरीब कल्याण के पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर झारखंड प्रवास पर हूं। इन 8 वर्षों में जिस प्रकार से मोदी जी ने छोटे किसानों, मध्यम वर्ग ओर श्रमिकों की अपेक्षाओं को पुरा किया है।साथ ही साथ हमारे देश की माताओं बहनों के सशक्तिकरण ओर उनकी गरिमा बढ़ाने हेतु कार्य किया है ओ सराहनीय रहा है। हमारे कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर बताने का कार्य करेंगे। वही उन्होने बताया की मां छिन्मस्तिका के दर्शन कर मन प्रसन्न हुआ। वही युवा नेता राजीव जायसवाल ने अतिथियों को माता छिन्नमस्तिका की स्मृति चिह्न भेंट की।
इस मौके पर एससी मोर्चा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार, बीजेपी रामगढ़ के पुर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी , जिला मंत्री रमेश वर्मा, युवा नेता बबली सिंह, विनित यादव, सचिन करमाली, राहुल पासवान, छोटू केवट, सुमन कुमार सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।