Breaking News

34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में सीबीआई कि देश में 16 स्थानों पर छापामारी

पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के आवास पर सीबीआई की छापामारी

रांचीकेंद्र की मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ फिर एक बार जांच पड़ताल में तेजी लाई है। जिसके परिणाम स्वरूप झारखंड में बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चल रहा है अभी तक झारखंड में ईडी के छापामारी ही ने लोगों को परेशान कर रखा था। आज एक बार फिर 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में सीबीआई की टीम ने रांची में पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के आवास में छापामारी किया है। वैसे जानकारी के अनुसार इस मामले में सीबीआई देश के 16 स्थानों पर छापामारी कर रही है। सीबीआई ने उच्च न्यायालय के आदेश (11 अप्रैल) पर 22 अप्रैल को राष्ट्रीय खेल घोटाले में दो FIR दर्ज किए थे।पहला मामला RC 0242022A001मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ा है।अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज है।दूसरा मामला RC 0242022A002 है जो खेल आयोजन से जुड़े घपले घोटाले से जुड़ा है।पहले इस मामले की जांच ACB कर रही थी। जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थे। उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी।इस मामले में ACB ने बंधु तिर्की को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था। सीबीआई की टीम गुरुवार के अहले सुबह पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के मोरहाबादी स्थित आवास में छापामारी करने पहुंच गई थी। वही पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की के वनहोरा स्थित आवास पर भी सीबीआई रेड ने रेड किया है। छापामारी अब भी जारी है। इस संबंध में सीबीआई ने अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

Check Also

लोकसभा चुनाव को लेकर रोड वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

🔊 Listen to this मांडू (रामगढ़)l जिला के मांडू थाना गेट के पास 28 मार्च …