Breaking News

उरीमारी पंचायत में चुनाव को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

उरीमारी : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उरीमारी पंचायत में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर ग्रामीणों की बैठक सोमवार को उरीमारी बस्ती में हुई। बैठक की अध्यक्षता विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी सचिव महादेव बेसरा एवं संचालन तालो बेसरा ने किया।

ग्रामीणों ने बैठक में कहा कि उरीमारी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी कमला देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी गीता देवी एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशी आशा देवी पंचायत की लोकप्रिय, योग्य, कर्मठ, ईमानदार, मिलनसार, जुझारू प्रत्याशी है। इन प्रत्याशियों की जीत हमारे जीत होगी। ऐसे प्रत्याशियों की जीत को लेकर हमलोग दुसरे मतदाताओं को जागरूक करने का काम करेंगे। जिससे की प्रत्याशियों की जीत पूरी तरह सुनिश्चित हो जाए। वहीं मुखिया प्रत्याशी कमला देवी ने क्रम संख्या एक सेब छाप, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी गीता देवी ने क्रम संख्या एक आलमीरा छाप एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशी आशा देवी क्रम संख्या एक  गैस चूल्हा छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील किया।

मौके पर मुख्य रूप से आर सी एम यू बरका सयाल के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, कानू मरांडी, डॉ जी आर भगत, जतरू बेसरा, रवि पवरिया, सिगू हेम्ब्रम, मनाराम हांसदा, कृष्णा किस्कू, सुषमा श्रीवास्तव, सीतामुनी देवी, फुलमती किस्कू, शांति देवी, तेतरी देवी, बसन्ती देवी, रूसुमूनी देवी, रंधनी देवी, फुलमुनी देवी, पेमोली देवी, बैलांजी देवी, बली देवी, बसंती देवी, शांति देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, अंबवती देवी, नमिता हंसदा, आशा लता देवी, साबी देवी, आशा देवी, अनीता टूडू, सोनिया बेसरा, डोली देवी, रीना देवी, मंजू देवी, अनीशा टूडू, तालु मनी देवी, छोटकी देवी, बड़की देवी, मंझली देवी, आशा टुडू, सरस्वती पवरिया, प्रिया हंसदा, मूर्ति पवरिया, मुटरी देवी, जीरवा देवी, सालों देवी, पूजा देवी, सुजाता बासके, सुमंती देवी, गंगिया देवी, चरकी देवी, विजय हंसदा, महालाल मांझी, कल्लू मांझी, गोपाल टूडू, रामप्रसाद पवरिया, राजू हंसदा, सुभाष पवरिया, तालो मांझी, बिरजू मांझी, सुरेश बेसरा, सनी बेसरा, बिदेश पवरिया, दिनेश पवरिया, बिजय पवरिया, किसुन मांझी, मचू मांझी, महावीर मांझी, तालो टूडू, करमा करमाली, राहुल करमाली, अनिल करमाली, अर्जुन करमाली, सुनील करमाली, राकेश, पंकज बासके, राजेंद्र किस्कू, अशोक किस्कू, किसून किस्कू, आर्यन हेंब्रम, शक्ति बेसरा, अक्षय किस्कू, सुनील हेंब्रम, उमेश किस्कू, अनिल हेंब्रम, मनीष हेंब्रम, मुकेश बेसरा, दीपक हेंब्रम, अजय किस्कू, राज हेंब्रम, लखन बेसरा, डब्लू कुमार, छोटू कुमार, मोहन हेंब्रम, चंदन पावरिया, अरुण किस्कू, राजेश बेसरा, राजन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also

सदानी झण्डा लगाव अभियान आज से पश्चिम बंगाल में

🔊 Listen to this सदानी झण्डा आज पश्चिम बंगाल के बनारहाट के सदान परिवार के …