Breaking News

बड़कागांव पुलिस ने 60 टन अवैध कोयला जब्त किया

बड़कागांव संवाददाता

झारखंड में अवैध खनन और खनिज संपदा की लूट चरम पर है। जिसपर पूरी तरह से अंकुश लगा पाना सरकार के बूते से बाहर होता दिख रहा है। कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। गाहे बगाहे पुलिस छापेमारी कर कारोबार पर रोक लगाने की मशक्कत करती दिखती है।

बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा पंचायत अंतर्गत अररिया टांड़ जंगल में बड़कागांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अमित कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार रात्रि 12 बजे डंप किया हुआ 60 टन अवैध कोयला जप्त किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली के शाम 7 बजे से अवैध कोयला अररिया टांड़ जंगल में डंप किया जा रहा है। बड़कागांव पुलिस द्वारा तवरित करवाई करते हुए रात 12 बजे छापेमारी कर कोयले को जप्त किया गया। जप्त किए गए कोयले को हाईवा से बड़कागांव थाना ले लाया गया है। अवैध कोयला कारोबारी रात को चरही होते हुए ट्रक के माध्यम से अवैध कोयले की तस्करी करते हैं और उसे बिहार के डेहरी और उत्तर प्रदेश के बनारस के मंडियों में बेचते हैं।

मामले को लेकर बड़कागांव थाना इंस्पेक्टर श्याम चंद्र सिंह ने बताया कि कांड संख्या 120 दर्ज किया गया है एक नामजद गोविंद महतो के अलावा अज्ञात कई लोगों केस पर मामला दर्ज किया गया है।
छापेमारी दल में इंस्पेक्टर श्याम चंद्र सिंह, थाना प्रभारी गौतम कुमार, एसआई अजीत कुमार, एएसआई नारायण यादव, रुस्तम अली सहित शशत्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Check Also

बोकारो में बियाडा की इस्पात कंपनी में लगी आग

🔊 Listen to this करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान बोकारो l बोकारो औद्योगिक क्षेत्र (बियाडा) …