Breaking News

जामताड़ा : विधायक इरफान अंसारी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया

  • मोदी सरकार ने जो भी फैसले लिए उससे आम जनता को ही खामियाजा भुगतना पड़ा : डॉ इरफान अंसारी
  • झारखंड राज्य को केंद्र से कोई सहयोग नहीं मिल रहा

जामताड़ा  – आज  विधायक डॉ इरफान अंसारी कसियाटांड़ पंचायत के कई ग्रामों का दौरा किया। मौके पर विधायक ने कहां जामताड़ा की जनता का आशीर्वाद लेकर ही आज तेज रफ्तार से जामताड़ा का विकास कर रहा हूं। सभी को एक साथ लेकर चलना ही मेरी प्राथमिकता है। आज प्रदेश की जो हालात है। उसके जिम्मेदार केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। अब तक उन्होंने जो भी निर्णय लिए हैं।इससे यहां की आम जनता को ही खामियाजा भुगतना पड़ा है। जैसा कि हम लोगों ने देखा की मोदी जी ने बिना कुछ सोचे समझे कोविड-19 का भय दिखाकर पूरे देश में लोक डाउन कर दिया। परंतु लॉकडाउन के कारण देश की हालात कैसी होगी इस पर कभी विचार नहीं किया।

भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई

कारणवश इन के फैसले से हजारों हजार लोगों की जान चली गई और लोग भूख से मर रहे हैं। लोग परेशानी में पड़ गए और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मोदी जी की मन की बात सुन सुन कर देश की जनता अब ऊब चुकी है। मोदी जी के निर्देश पर राज्यों ने भी लॉकडाउन में उनका सहयोग किया।परंतु केंद्र सरकार द्वारा हमारे राज्य को कोई सहयोग नहीं मिला। मोदी जी के कहने पर हम लोगों ने बर्तन बजाया मोमबत्ती जलाया। घर की बत्तियां बंद की परंतु आपका कोई सहयोग नहीं मिला। देश की जनता इतनी इमोशनल है कि आपकी हर बात को मानती है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक चाचा ने यहां तक कह दिया कि मेरा संदेश मोदी जी को दे दीजिएगा कि वह हमारे इमोशंस के साथ ना खेलें।

कई लोग उपस्थित

आगे विधायक ने कहा की लॉकडाउन इस समस्या का हल नहीं है। आपके लॉकडाउन के फैसले से देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या मे लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐसे में देश में लॉकडाउन लगाने का क्या औचित्य है। मौके पर नागेश्वर मंडल,सरोज हेम्ब्रम,देवीलाल मरांडी,मंगल मरांडी,सोम मरांडी, ब्लू चक्रवर्ती ,आरसी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also

मृतक मनतजीर आलम के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करें पलामू पुलिस: रूचिर तिवारी

🔊 Listen to this मेदनीनगरlआज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य …