Breaking News

हॉकी के जादूगर को खूंटी हॉकी संघ ने किया नमन

खूंँटी। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर खूँटी हॉकी संघ तथा खेल प्रेमियों ने उन्हें माल्यार्पण कर याद किया। इस दौरान हॉकी खूंटी के हॉकी खेल संघ के महासचिव दशरथ महतो ने राष्ट्रीय खेल प्रतिभा को जागृत करने वाले मेजर ध्यानचंद को नमन किया उन्होंने कहा कि उनके नाम पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर पूरा खूंँटी गौरव कर रहा है। जहां की धरती से राज्य स्तरीय ही नहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल की प्रतिभा को खूंटी का परिचय दिया है। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष अशोक भगत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्पणा हंस, सुशील तोपनो, नामजन मुरुम, सुशांति हेरेंज, परमानंद कुमार, विनोद होरो, सुनील नायक आदि उपस्थित थे।

Check Also

प्रतिभा खोज एवं चयन प्रतियोगिता की मुख्य परीक्षा संपन्न

🔊 Listen to this रामगढ़। रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामगढ़ में प्रतिभा खोज …