Breaking News

गढ़वा- खेल दिवस पर अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

गढ़वा। जिला खेल संघ के तत्वाधान में खेल दिवस के अवसर पर हॉकी कार्यालय के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित कर गढ़वा जिला के वैसे खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तरीय के प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। उन्हें मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उनमें अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम ठाकुर,राष्ट्रीय खिलाड़ी रेशमी कुमारी, प्रीति कुमारी, कुमारी बेबी, आबिद अंसारी, आलोक कुमार ठाकुर, प्रीतम कुमार प्रमुख रूप से हैं। वॉलीबॉल प्रशिक्षक अरुण कुमार तिवारी, खेल संघ के संरक्षक जिनाहुदीन खान, बास्केटबॉल के सचिव धनराज भारती, हॉकी संघ के सचिव संजय प्रताप देव, खो-खो संघ के सचिव विक्रम ठाकुर द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर अभय सिन्हा, सुनील कुमार, सोनू कुमार रवि आदि उपस्थित थे।

Check Also

पाली प्रीमियर लीग पर ब्लैक पैंथर ने जमाया कब्जा

🔊 Listen to this भुरकुंडा(रामगढ़)। भदानी नगर क्षेत्र के पाली पंचायत के मुरकटी टांड़ मैदान …