Breaking News

झारखंड में 11 DSP का तबादला, प्रभात रंजन रांची के व संजय कुमार साहिबगंज डीएसपी बने

रांची। राज्य सरकार ने रांची के डीएसपी सदर सहित राज्य के 11 डीएसपी का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार किसी डीएसपी के स्थान पर दूसरे पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया है तो वहां पूर्व से पदस्थापित डीएसपी पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे।

किस डीएसपी का कहां हुआ तबादला

  • मनीष चंद्र लाल (झारखंड जगुआर से एसडीपीओ गुमला)
  • राजेश कुमार (विशेष शाखा जामताड़ा से यातायात धनबाद)
  • पूनम मिंज (जैप वन से यातायात बोकारो)
  • संजय कुमार (बेड़ो से मुख्यालय साहिबगंज)
  • अमोद नारायण सिंह (आइआरबी-5 गुमला से एसडीपीओ सारठ)
  • प्रवीण कुमार सिंह (पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे, पुलिस मुख्यालय रांची में स्थानांतरित)
  • अजीत कुमार (एसडीपीओ नगर उटारी से एसडीपीओ बालूमाथ)
  • सतीश चंद्र झा (मुख्यालय बोकारो से एसडीपीओ बेरमो)
  • रजत मणिक बाख्ला (विशेष शाखा से बेड़ो)
  • प्रभात रंजन बरवार (विशेष शाखा से सदर, रांची)
  • दीपक कुमार पांडेय (सदर रांची से विशेष शाखा)

Check Also

पलामू लोकसभा सीट से इंडिया ब्लॉक की प्रत्याशी ममता भुइयां ने किया नामांकन

🔊 Listen to this पलामू: इंडिया ब्लॉक की प्रत्याशी ममता भुइयां ने पलामू समाहरणालय में …