Breaking News

गुमला में 2 सगे भाईयों की सिर कूचकर हत्‍या

गुमला। गुमला में दो सगे भाईयों की हत्‍या कर दी गई है। घटना जिले के रायडीह थाना के पतराटोली गांंव उपरखोर गांव में हुई है। यहां दो सगे भाई 35 वर्षीया प्रकाश बेक और 32 वर्षीय जोसेफ बेक की टांगी के पिछले हिस्से से सिर कूच कर हत्या की गई है। घटना गुरुवार की रात की। आज मामले का खुलासा हुआ है। हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर लिया गया है। हत्या का कारण और हत्या में शामिल लोगों का पुलिस पता लगा रही है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी घटनास्थल से पुलिस ने बरामद कर ली। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

गुरुवार की रात हत्या की आशंका
मृत भाईयों की पहचान 35 साल के प्रकाश बेक और 32 साल के जोसेफ बेक के रूप में की गई है। दोनों अविवाहित थे। घर में एक और छोटा भाई और उनकी मां हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई बेरोजगार थे और गांव में ही लड़कों के साथ घूमते रहते थे। मां कृपा बेक ने बताया कि उनका दो घर है। वो और उनका छोटा बेटा जॉन बास्को बेक नए घर में जबकि प्रकाश और जोसेफ पुराने घर में रहते थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूरा दिन उनके दोनों बेटे गांव में कही नहीं दिखे। उन्होंने सोचा कि गांव के लड़कों के साथ वे कहीं घूमने गए होंगे। इसलिए खोजबीन नहीं की। रात करीब आठ बजे वे खाना लेकर पुराने घर पहुंची। दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि अलग-अलग कमरों में दोनों बेटों की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों को और फिर पुलिस को दी।

हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है

सूचना के बाद शनिवार को एसडीपीओ कुलदीप कुमार, रायडीह थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। साथ ही दोनों के कमरों से सात से आठ डिस्पोजल गलास बरामद किया गया है। आशंका है कि गुरुवार की रात दोनों भाईयों ने गांव के अन्य लड़कों के साथ पार्टी की होगी। फिलहाल, दोनों के साथ घूमने वाले लड़कों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद ही हत्या के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

Check Also

लोकसभा चुनाव को लेकर रोड वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

🔊 Listen to this मांडू (रामगढ़)l जिला के मांडू थाना गेट के पास 28 मार्च …