Breaking News

जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद संजय सेठ

श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा : आम लोगों के जनरल थे रावत साहब

नई दिल्ली। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। इसके बाद जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी का शव नई दिल्ली लाया गया। नई दिल्ली में जनरल बिपिन रावत केशव को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों की लंबी कतार दिखी। जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रांची के सांसद संजय सेठ सहित कई ने 100 पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

नई दिल्ली में तीनों सेनाओं के प्रमुख सीडीएस विपिन रावत के घर जाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सांसद श्री सेठ ने कहा कि बिपिन रावत साहब सिर्फ सेना के नहीं बल्कि आम लोगों के जनरल थे। वो वास्तव में जनरल थे। उन्होंने कहा कि उनके साथ अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी सैन्य अधिकारियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। आज पूरा देश उनके सम्मान में आंसू बहा रहा है। हर कोई मर्माहत है। श्री सेठ ने कहा कि बिपिन रावत जी का जीवन देश के लिए समर्पित जीवन था। सिर्फ देश के लिए ही नहीं बल्कि अपने हर सैनिक के परिवार का ख्याल उन्होंने जिस तरह से रखा, उनकी पत्नी ने सैनिकों के परिजनों को अपना परिजन समझकर जो कार्य किया, वह अद्भुत है। अविस्मरणीय है। देश का बच्चा-बच्चा इन सबके जीवन से प्रेरणा लेगा। संपूर्ण राष्ट्र इनके बलिदान, इनके त्याग और उनके समर्पण को लेकर सदैव ऋणी रहेगा।

 

Photo source: ANI

Check Also

लोकसभा के अधीनस्थ आयुष मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए सांसद संजय

🔊 Listen to this रांची में प्राकृतिक चिकित्सा की अपार संभावनाएं जड़ी बूटियों खेती को …