Breaking News

श्री दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की हुई पूजा

कल उत्तम आर्जव धर्म की होगी पूजा

रामगढ़। श्री दिगंबर जैन मंदिर एवं रांची रोड में स्थित श्री पार्श्वनाथ जिनालय मै दसलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म का पूजा पुरे विधि विधान के साथ किया गया। श्री दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन जलाभिषेक महावीर पाटनी और धीरज वज ने किया।वही शांतिधारा विनोद रावका और राजेश सेठी ने किया। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की जाएगी।

क्या है उत्तम मार्दव धर्मं

क्षमा के सामान मार्दव भी आत्मा का स्वाभाव है| मार्दव स्वभावी आत्मा के आश्रय से आत्मा में जो मान के अभाव रूप शांति-पर्याय प्रकट होती है उसे भी मार्दव कहतें हैं| आत्मा मार्दव स्वभावी है, पर अनादी से आत्मा में मार्दव के अभाव रूप मान कषाय पर्याय ही प्रकट रूप से विद्यमान है|हम सभी अपने जीवन को अच्छा बनाने का निरंतर प्रयत्न करते हैं। कुछ चीज़ें हमारे अज्ञान की वजह से हमारे जीवन में इतना घुल-मिल जाती हैं। जैसे की क्रोध – जो न हम अपने जीवन में चाहते हैं, न ही दुसरे को ऐसा देखना चाहते हैं। बस ऐसे ही चीज़ों का आभाव कैसे कर सकते हैं। यही हमें सीखना है पर्युषण पर्व में।जब दूसरे का तिरस्कार करने का भाव, दुसरे के गुणों को सहन न करने का भाव, या दूसरों से इर्ष्या करने का भाव आये – तो समझना यही अंहकार है। ऐसे ही अंहकार के अभाव का दिन है। हमारे अन्दर दूसरो के गुणों को देखके हे ईर्ष्या के भाव आना ही अहेंकार को जनम देता है।अक्सर ऐसा लगता है की मान श्रेष्ठता की भावना से आता है, पैर ऐसा नहीं है। मन को हीन भावना की वजह डेवेलोप हुआ एगो ही जनम देता है। हम अपनी योग्यता को जान केर उसका सम्मान करेंगे ,तो बाहर से सम्मान पाने की या दूसरे का तिरस्कार करने की भावना ही नहीं होगी।
यह हमपे निर्भर करता है की हम किस प्रकार का जीवन जीना चाहते है। हमारे पास दो रास्ते हैं।पहला यह की हम समुद्र में पड़ी की एक बूँद की तरह समुद्र में एकमेक होकर रहे या फिर दूसरा यह की हम समुद्र में द्वीप की तरह अपनी सत्ता कायम रखने के लिए सबसे अलग थलग अकेले खड़े रहे। हमारे साथ सबसे बड़ी मुश्किल यह है की हमें इसकी चिंता नहीं है की कोई हमारा सम्मान करे या न करे,पर इसकी ज़रूर है की हमारे सामने दुसरे का सम्मान न हो जाय।

Check Also

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने की बाबाधाम में पूजा, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

🔊 Listen to this मौके पर पूर्व श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार और बीजेपी के …