Breaking News

झारखंड के दो स्टेशन रांची और बरकाकाना बनेंंगे विश्व स्तरीय स्टेशन

नई दिल्ली की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रांची व बरकाकाना का किया चयन

121 करोड़ 46 लाख की लागत से बरकाकाना स्टेशन का होगा विश्व स्तरीय निर्माण

रांची/रामगढ़।भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा बरकाकाना स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेशन बनाए जाने को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। जिसके लिए रेलवे द्वारा 121 करोड़ 46 लाख का टेंडर भी निकाला गया गया है। उक्त राशि से बरकाकाना स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेशन के स्वरूप दिए दिए जाने को लेकर संवेदको को 30 माह का समय निर्धारित की गई है। जानकारों का माने तो दिल्ली में आयोजित विशेष बैठक में देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 400 स्टेशनों में झारखंड के दो स्टेशनों का अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेशन बनाए जाने को लेकर चयनित की गई है। इन चयनित स्टेशनों में दक्षिण रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले रांची स्टेशन व पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के बरकाकाना स्टेशन को चयनित की गई है। इन स्टेशनों को पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा। इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा उक्त दोनों स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्तर पर विकसित किया जाना है। जिसमें रेल कर्मियों के लिए बेहतर क्वार्टरों का निर्माण, रेलवे ट्रैक के ऊपर कोनकोर्स का निर्माण, रेल यात्रियों को बैठने के लिए बेहतर सुविधा, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, रेल यात्रियों के लिए विश्राम गृह, प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाना है।

इसके साथ ही बरकाकाना स्टेशन से कई ट्रेनों की परिचालन की बढ़ाई जाने की बात कही गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेशन बनाए जाने के बाद बरकाकाना से कई महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए नई रेल गाड़ियों का परिचालन भी शुरू की जाएगा। बरकाकाना स्टेशन के स्वरूप में पांच मंजिला स्टेशन का निर्माण कराया जाना है। सभी मंजिलों में रेल यात्रियों के ठहराव स्थल, विश्राम गृह के साथ होटलों का भी निर्माण भी कराया जाएगा। बरकाकाना क्षेत्र में रेल कर्मियों के लिए बनाए जाने वाले रेलवे क्वार्टर के लिए भी रेलवे के खाली पड़ी जमीनों को चिन्हित की गई है जिस जमीनों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर कई बस्तियों का निर्माण कराया गया है। बरकाकाना स्टेशन को विश्वस्तरीय स्वरूप दिए जाने के दौरान कई झुग्गी झोपड़ियों को भी रेलवे द्वारा हटाया जाएगा।

 

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …