Breaking News

नरौरा घाट पर हुआ यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

गृहमंत्री अमित शाह ने किया अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजली

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कल्याण सिंह का आज बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग और हजारों की संख्या में गाड़ियां शामिल रही। लगभग 7 किलोमीटर की अंतिम यात्रा के उपरांत पार्थिव शरीर नरौरा घाट पर लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इससे पूर्व अतरौली में गृहमंत्री अमित शाह। सहित कई दिग्गज नेताओं अंतिम दर्शन कर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दिया। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने घोषणा की है की राज्य के पांच जिलों में कल्याण सिंह के नाम पर सड़कों का नाम रखा जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर जन्मभूमि परिसर के रास्ते का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा।

अंतिम दर्शन के उपरांत गृह अमित शाह ने कहा कि कल्याण सिंह के रूप में भाजपा ने दिग्गज नेता खो दिया है। पार्टी के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह जी बड़े नेता रहे। आंदोलन के लिए सत्ता त्याग करने के लिए जरा भी नहीं सोचा। उनका पूरा जीवन उत्तर प्रदेश के गरीब, पिछड़ों के लिए समर्पित रहा।

Check Also

ग्रामीण लोगों के विकास के जगह पर भाजपा का विधायक आलोक का हुआ चौतरफा विकास:रूचिर तिवारी

🔊 Listen to this रामगढ़ अंचल के ग्रामीण इलाका के लोग आज भी है मूलभूत …