Breaking News

पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन

उत्तर प्रदेश में कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से रविवार को लखनऊ पहुंचे। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ में उनके आवास, विधान भवन और भाजपा कार्यालय में रखा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  समेत कई अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए शोक संबेदना जताई है।

बताते चले कि उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गयी है। साथ तीन दिवसीय राजकीय शोक भी रखा गया है। इधर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह के निधन पर राजस्थान की राज्य सरकार ने 22 और 23 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित किया है।

Check Also

झारखंड प्रगतिशील वर्कर्स का प्रतिनिधि मंडल रांची नगर निगम के आयुक्त से मिला,सोपा ज्ञापन

🔊 Listen to this रांचीlझारखंड प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के …