Breaking News

राजनीति में नहीं जाएंगे सुपर स्टार रजनीकांत, कयासों पर लगाया विराम

नई दिल्लीसुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में जाने के सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है। इस फैसले को सार्वजनिक करते हुए उन्होंने 2018 में स्थापित अपने मंच रजनी मक्कल मंदरम को भंग कर दिया है। बताते चले की लंबे अरसे से दक्षिण भारत के सुपरस्टार रंजनीकांत के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर थी। रजनी मक्कल मंदरम की स्थापना को उनके राजनैतिक करियर की ओर कदम माना जा रहा था। इधर रजनीकांत के राजनीति से दूर रहने के फैसले को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देखी जा रही है।

Check Also

रांची चाईबासा मार्ग पर हिरनी फॉल नए साल का कर रहा है इंतजार

🔊 Listen to this लगभग 140 फीट ऊंचे पहाड़ से गिरता झरना आकर्षण का केंद्र …